रेलवे स्टेशन पर शुरु हुई लाइफ सेविंग सुविधा तबियत हुई खराब तो फौरन मिलेगी दवा

रेलवे के मुताबिक अगले एक से दो महीने के अंदर भोपाल रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र शुरू हो जाएगा, जिससे ट्रेन नें सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. भोपाल रेल मंडल ने स्टेशन पर जेनेरिक मेडिसन स्टोर के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है. केवल भोपाल ही नहीं आने वाले दिनों में प्रदेश के कई स्टेशनों पर जन-औषधि केंद्र खोले जाएंगे

इस जगह खोला जाएगा जन-औषधि केंद्र

रेलवे सूत्रों के मुताबिक भोपाल स्टेशन कैंपस में प्लेटफार्म की नई बिल्डिंग के सामने जन-औषधि केंद्र खोले जाने की तैयारी है. यहां इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों के लिए भी मेडिकल एक्सपर्ट मौजूद रहेंगे. हालांकि मेडिकल स्टाफ की तैनाती को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है

दवाओं के लिए परेशान नहीं होंगे यात्री

स्टेशन कैंपस में जन औषधि केंद्र खोले जाने को लेकर रेलवे का विजन है कि सफर के दौरान बीमार यात्रियों को परेशानी से बचाया जा सके. अगर यात्री का स्वास्थ्य खराब है तो उसे बिना भटके प्लेटफार्म पर ही दवा मिलेगी. इसके साथ ही जन-औषधि केंद्रों के जरिए जेनेरिक दवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा

रेलवे का क्या है कहना

भोपाल रेलवे स्टेशन पर जन-औषधि केंद्र खोले जाने को लेकर भोपाल रेल मंडल के एसीएम नवल अग्रवाल ने कहा बीना के बाद अब भोपाल स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म के बाहर जन औषधि केंद्र खोला जा रहा है. इससे यात्रियों और आम लोगों को भी सस्ती दवाएं मिलेंगी. रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है. एक-दो महीने में जन औषधि केंद्र शुरू हो जाएंगे

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……