ईडी ने की पूर्व आईएएस अधिकारी मोहिंदर सिंह की कोठी में छापेमारी, मिला हीरा-सोना और पैसों का भंडार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट के खिलाफ कार्रवाई की है। दरअसल ईडी ने आज देशभर के दर्जनों ठिकानों पर रेड की। दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ में ये रेड की गई। इस मामले में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एवं नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ रहे मोहिंदर सिंह के चंडीगढ़ आवास पर भी ईडी ने रेड की

ई.डी. ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सी.ई.ओ. और उत्तर प्रदेश कैडर के पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी मोहिंदर सिंह की चंडीगढ़ स्थित आलीशान कोठी में छापेमारी की। इस दौरान कोठी में करोड़ों की नकदी, हीरे, गहने, सोने के गहने और संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मोहिंदर सिंह के घर से करोड़ों रुपये के हीरे और करोड़ों रुपये की नकदी बरामद हुई है। यह भी पता चला है कि मोहिंदर सिंह के बैड और अलमारी के अंदर हीरे मिले है

क्या है लोटस 300 हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाला

बता दें कि लोटस 300 प्रोजेक्ट 300 करोड़ रुपये का घोटाला था। इस मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है। दरअसल होसिंडा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को लोटस 300 परियोजना को विकसित करने के लिए नोएडा के सेक्टर 107 में जमीन दी गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने घोर लापरवाही के लिए नोएडा विकास प्राधिकरण को भी फटकार लगाई थी। दरअसल यह पूरा मामला साल 2018 का है। इस दौरान दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नोएडा के सेक्टर 107 में लोटस 300 प्रोजेक्ट के मामले में रियल एस्टेट कंपनी 3सी के तीन डायरेक्टर निर्मल सिंह, सुरप्रीत सिंह और विदुर भारद्वाज को गिरफ्तार किया था

रेड में क्या-क्या बरामद हुआ

रेड में करीब 1 करोड़ रुपये कैश, 12 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी, 7 करोड़ की कीमत के सोने के गहने और केस से जुड़े कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। बता दें कि 300 करोड़ रुपये के घोटाले मामले में ईडी ने कार्रवाई की है। इसी कड़ी में मेरठ में शारदा एक्सपोर्ट जो कि कालीन के कारोबारी से जुड़ी है, इसके मालिक आदित्य गुप्ता और आशीष गुप्ता के ठिकानों पर रेड भी रेड की गई जहां से 5 करोड़ रुपये के हीरे बरामद किए गए। बता दें कि ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत केस दर्ज किया है

रिवर व्यू बना आशिकी का अड्डा, प्रेमी जोड़ों की अश्लील हरकतों से राहगीर परेशान, खुलेआम रोमांस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

IIFL Finance Gold Business: RBI ने गोल्ड-लोन बिजनेस से हटाई रोक, जानिए रिजर्व बैंक ने क्यों लगाया था प्रतिबंध…

महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़, गला दबाकर किया बेहोश, फिर…

युवा उत्सव 3.0  युवाओं के कौशल विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में हो रहा काम – सीएम विष्णु देव साय

इश्क की सजा मौतः गन्ने के खेत में प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, फिर ‘जान’ ने छीन ली सांसें, जानिए मर्डर की खौफनाक STORY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……