बीजेपी की सदस्यता लेने से मना करने पर NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर के ड्राइवर के साथ मारपीट की गई। युवक ने आरोप लगाया कि भाजपा की सदस्यता नहीं लेने पर उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह यादव जो कि एनएचएआई में प्रोजेक्ट मैनेजर की गाड़ी चलाता है। सोमवार दोपहर वह नेशनल हाईवे 39 टोल प्लाजा देवगांव इंजीनियर के साथ पंहुचा और गाड़ी खड़ी कर टोल प्लाजा के पास दुकान पर पहुंचा। जहां 4 अज्ञात युवक बाइक पर बैठकर आते हैं और बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए कहते हैं। जब उसने सदस्यता ग्रहण करने से मना कर दिया तो युवकों ने जबरन सदस्यता ग्रहण करने के लिए ड्राइवर से मोबाइल छीन लिया फिर गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी
मानवेंद्र सिंह के अनुसार वह उत्तरप्रदेश के महोबा जिले का रहने वाला है ड्राइवर ने इसकी शिकायत पुलिस से की। बमीठा थाना पुलिस ने धारा बी एन एस 2023, 296,बी एन एस, 2023, 115(2), बी एन एस 2023 351(2) के तहत चार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है










