केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज पहुंचे विदिशा, कहा- फसलों का मिलेगा उचित दाम किसानों के हित में लिया फैसला

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा पहुंचे. जहां उन्होंने गणेश मंदिर में पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की. मीडिया से रूबरू होते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि हमने किसानों के हित में एक फैसला लिया है. ताकि किसानों को सोयाबीन और अन्य फसलों का दाम उचित मिल सके.

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि खाने का जो तेल होता था, वह विदेश से कम दाम वाला आता था. क्योंकि इस पर 0% टैक्स था. लेकिन अब हमने उसे बढ़ाकर 20% कर दिया है. जिससे कि बाहर से आने वाला तेल भी अब महंगा होगा. अपने क्षेत्र में जो किसान सोयाबीन या अन्य खाद्य फसल पैदा कर रहे हैं. उन्हें भी उनकी फसलों का उचित दाम में सकेगा. मध्य प्रदेश में लंबे समय से मंडी और अन्य चुनाव नहीं होने पर शिवराज सिंह ने कहा कि यह राज्य सरकार का काम है, वही फैसला लेगी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें