राजधानी के विधायक आवास परिसर में मिला युवक का शव शरीर पर मिले चोट के निशान

विधायक आवास में युवक की शव मिलने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया पुलिस के मुताबिक अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज का है

जानकारी के मुताबिक युवक की उम्र 25 से 30 साल के बीच आंकी जा रही है. शव पर कई जगह गहरे जख्म के निशान तो दिख रहे हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि मौत की असली वजह क्या है. पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. डीसीपी सेंट्रल के मुताबिक अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीरें पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सर्कुलेट करा दी हैं. उन्होंने बताया कि शव पर कुछ गंभीर चोट के निशान तो मिले हैं, लेकिन फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई है. उन्होंने कहा कि इस घटना में युवक के साथ किसी तरह की अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता. डीसीपी के मुताबिक युवक की पहचान होते ही काफी हद तक स्थिति साफ हो सकेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें