आर्मी अफसर की मित्र से सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों ने कबूला जुर्म पीड़िता दहशत में नहीं दे पा रही बयान

मध्य प्रदेश के महू में जाम गेट के पास आर्मी फायरिंग रेंज में सेना के अफसरों के साथ मारपीट, लूट और उनकी महिला मित्र से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया इस घटना के मास्टरमाइंड अनिल बारोर और रितेश भाभर हैं। इन्होंने ही आर्मी अफसर की महिला मित्र के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। वारदत को अंजाम देने के लिए अनिल ने ही अपने अन्य साथियों को कॉल कर बुलाया था। इस वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे, तीन आरोपियों को कल शुक्रवार शाम जंगलों से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे आइए, अब इस मामले को सिलसिले वार तरीके से जानते हैं

सबसे पहले जानिए क्या है मामला

पूरा मामला महू के जाम गेट के पास स्थित सेना की फायरिंग रेंज का हैं। जहां, 10 सितंबर मंगलवार की देर रात आर्मी के दो ट्रेनी अफसर अपनी दो महिला मित्रों के साथ रुके थे। ये सभी कार में तेज आवाज में गाने सुन रहे थे जो बदमाशों को सुनाई दी। इसके बाद छह बदमाशों ने इन्हें घेर लिया और कट्टे से आर्मी अफसरों को धमकाने लगे। मारपीट और लूटपाट के बाद बदमाशों ने एक अर्मी अफसर और महिला को छोड़ दिया और उनसे 10 लाख रुपये लाने के लिए कहा, जबकि दूसरे अफसर और उसकी महिला मित्र को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश महिला को झाड़ियों में ले गए। करीब ढाई घंटे बाद वे उसे वापस लेकर आए। इस दौरान बंधक बनाए गए अफसर के साथ मारपीट भी की गई। इधर, रुपये लेने के लिए निकला आर्मी अफसर सीधे पुलिस के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। पुलिस उसके साथ मौके पर पहुंची तो गाड़ी देखकर सभी बदमाश फरार हो गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……