छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हरियाणा महाराष्ट्र झारखंड जम्मू कश्मीर का चुनावी मेनिफेस्टो बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. उनके साथ अमिताभ दुबे को भी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जिम्मेदारी दी है लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को सेंट्रल घोषणा पत्र समिति का कोऑर्डिनेटर बनाया था उनके ऊपर सीनियर लीडर पी चिदंबरम को रखा गया
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में टीएस सिंहदेव जन घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 2018 विधानसभा चुनाव के लिये भी टीएस सिंहदेव को जन घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया इस दौरान सिंहदेव प्रदेश के गांव गांव घूमते रहे, सड़क मार्ग, रेल मार्ग हवाई मार्ग से उन्होंने सैंकड़ो यात्राएं की पूरे प्रदेश में सामाजिक संगठन कर्मचारी संगठन आशा कार्यकर्ताओं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं युवाओ बुजुर्गों किसान आदिवासी जैसे हर वर्ग के साथ उन्होंने बैठकें की 2018 में चुनाव में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अप्रत्याशित जीत दर्ज की ना सिर्फ कांग्रेस की सरकार बड़े बहुमत से बनी बल्कि इनके विधायक बड़े मार्जिन से जीतकर आये











