ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने एंटी-रेप बिल विधानसभा में पेश किया
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना से समेत पूरे समाज में हड़कंप मच गया है। इस घटना के विरोध में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही बंगाल में विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है
इस बीच रेप मामले में अपने शुरुआती रुख से मुश्किल में फंसी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रामक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बलात्कार विरोधी विधेयक पेश किया है
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बलात्कार विरोधी विधेयक में आरोपी को दस दिनों के भीतर फांसी देने का प्रावधान है










