मानसून ब्रेक खत्म मौसम विभाग का फिर बारिश का अनुमान

छत्तीसगढ़ में बारिश के लिए एक महीना या सितंबर का पूरा महीना बचा है. सितंबर की शुरुआत में राजधानी रायपुर और दूसरे जिलों में बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी बढ़ गई है. लोग तेज धूप और उमस से परेशान हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से छत्तीसगढ़ में इसका देखने को मिलेगा.

फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बना है. जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बंगाल की खाड़ी में 5 सितंबर को एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बनने से इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा–संजय बैरागी, मौसम वैज्ञानिक

ब्रेक के बाद फिर बारिश: मौसम वैज्ञानिक संजय बैरागी के मुताबिक ”बुधवार से कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इसी तरह के आसार आने वाले चार दिनों तक रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

सुकमा में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री

नारायणपुर सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री

बिलासपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री

अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री

जगदलपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री

दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री

1 जून से 3 सितंबर तक बारिश के आंकड़े

छत्तीसगढ़ में अब तक 928.2 मिलीमीटर बारिश

बीजापुर में सबसे अधिक 1950 मिलीमीटर बारिश

सबसे कम बेमेतरा जिले में 500.2 मिलीमीटर बारिश

सरगुजा जिले में 509.4 मिमी बारिश दर्ज

 

और पढ़ें