बिग ब्रेकिंग कांग्रेस नेता को दिल का दौरा पड़ने का चौंकाने वाला आया सामने आप भी यहां देखिए

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कांग्रेस नेता को दिल का दौरा पड़ने का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल बेंगलुरु में कोलार कुरुबा संघ के अध्यक्ष रवींद्र को प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही अचानक हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के राज्यपाल के फैसले के जवाब में आयोजित की गई थी। मीडिया को संबोधित करते समय कांग्रेस नेता रवींद्र माइक पर बोलते-बोलते अचानक अपनी कुर्सी से गिर पड़े उन्हें तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया डॉक्टरों ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उनकी तुरंत मौत हो गई

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है जब मीडियाकर्मियों को कुर्सी पर बैठकर रवींद्र माइक पर संबोधित कर रहे थे तो उन्हें एक झटका सा लगा इसके बाद उनके हाथ से कुछ पेपर छूट कर नीचे गिर गिया उस वक्त लोगों ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि इसके कुछ सेकेंड बीतने के बाद ही वो माइक और कुर्सी समेत नीचे गिर गए जिसके बाद उनकी मौत (Congress Leader Heart Attack) हो गई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें