मुख्यमत्री से मिलकर पूर्व सेवा से पुरानी पेशन देने हेतु एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने की चर्चा
शिक्षको के प्रमुख मागो पर भी हुई चर्चा
शिक्षक एल बी सवर्ग की समस्या को लेकर थानसिह दीवान जी सभापति जनपद पचायत बागबाहरा कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महासमुद के साथ छत्तीसगढ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सजय शर्मा के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने माननीय मुख्यमत्री विष्णुदेव साय जी से शिक्षक एल बी सवर्ग को उनके प्रथम नियुक्ति तिथि से पूर्व सेवा की गणना कर पुरानी पेशन देने व क्रमोन्नति वेतनमान प्रदान करने का ज्ञापन देकर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमत्री विष्णुदेव साय जी से उनके निवास मे मिलकर चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सजय शर्मा ने उन्हे अवगत कराया कि हमारे पूर्व के नियुक्त शिक्षक साथी बिना पेशन के सेवा निवृत्त हो रहे है, संविलियन के समय से कुल सेवा हेतु 10 वर्ष पूर्ण नही होने के कारण वे पुरानी पेशन के लिए पात्र नही हो रहे है यह स्थिति 2028 तक सेवा निवृत्त होने वाले सभी शिक्षक एल बी सवर्ग के लिए होगा यह अत्यत दुखद है कि रिटायर होने वाले शिक्षक एल बी सवर्ग को न तो पुरानी पेशन का लाभ मिल रहा है और न ही नए पेंशन का फायदा है वे खाली हाथ घर बैठने मजबूर होते है।
शिक्षक एल बी सवर्ग के सम्बध मे माननीय मुख्यमत्री जी को ज्ञापन देकर माग किया गया जिसमे पूर्व सेवा (शिक्षा कर्मी पद पर प्रथम नियुक्ति) के आधार पर पुरानी पेशन हेतु कुल सेवा अवधि की गणना किया जावे
पेशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा केद्र सरकार उत्तरप्रदेश व उत्तराखड सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर पूर्व सेवा अवधि से 20 वर्ष किया जावे।
मध्यप्रदेश की तरह पूर्व सेवा अवधि (प्रथम नियुक्ति तिथि) के आधार पर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जावे।
प्राचार्य व्याख्याता प्रधान पाठक मिडिल प्रायमरी शिक्षक के रिक्त सभी पदो पर पदोन्नति शीघ्र किए जाने का पक्ष रखा गया।
सीजीपीएफ में 12% से अधिक राशि की स्वैछिक कटौती किये जाने का पक्ष रखा गया
सहायक शिक्षको के वेतन विसगति को दूर करने हेतु चर्चा किया गया
देय तिथि से लबित महगाई भत्ता कैशलेश ईलाज युक्तियुक्तकरण स्थानातरण ऑनलाइन अवकाश एक पाली के शाला का समय 10.30 से 4.30 तक करने पदोन्नत शिक्षको को वेतन देने के विषय पर चर्चा किया गया
मुख्यमत्री जी ने प्रतिनिधियो की पुरानी पेशन सहित सभी विषय की चर्चा को गभीरता से लेते हुए कहा कि सभी मागो को दिखवाकर निर्णय लेंगे।
माननीय मुख्यमत्री जी से मुलाकत करने वाले प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश अध्यक्ष सजय शर्मा सुधीर प्रधान देवनाथ साहू बसत चतुर्वेदी मनोज सनाढ्य शैलेद्र पारीक योगेश सिह ठाकुर जितेद्र मिश्रा नारायण चौधरी सतोष सिह भूषण लाल चद्राकर, गोपाल जायसवाल नदकुमार साहू प्रदीप वर्मा सालिकराम साहू देवेद्र चद्राकर नवधा चद्रा रवि कुम्भकार परमेश्वर चद्रा गेवाराम नेताम कैलाश साहू राहुल नेताम बलराम तारम आशीष नायक शामिल थे










