मुख्यमत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशन एव लोकनिर्माण मत्री राकेश सिह की विशेष पहल पर सडक सूचना एव प्रबधन प्रणाली को सशक्त करने लोकपथ मोबाइल एप तैयार किया गया है लोकपथ मोबाइल एप के माध्यम से आम जनता को सडको की समस्याओ की रिपोर्टिग करने की सुविधा मिलेगी और अधिकारियो की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इस एप के जरिये सडको पर व्याप्त गड्ढो की समय पर पहचान और त्वरित सुधार सभव होगा
शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
लोकपथ एप मे रजिस्टर्ड सडको के पॉटहोल्स/पेच का फोटो अपलोड करने पर शिकायत सीधे सबधित अधिकारी को पहुच जाएगी। अधिकारी द्वारा 7 दिनों की समय-सीमा मे उसी पॉटहोल/पेच का सुधार कार्य कर एप के माध्यम से समाधान दर्ज किया जाएगा जिसकी सूचना शिकायतकर्ता को मोबाइल पर प्राप्त होगी। इसके अतर्गत लोक निर्माण विभाग के अधीन प्रदेश के सभी मरम्मत योग्य राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मार्ग मुख्य जिला मार्ग अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग शामिल रहेंगे
योजना के दो चरण पहले चरण आज से
यह योजना दो चरणो मे लागू की जाएगी। प्रथम चरण 2 जुलाई 2024 से प्रारभ किया जा रहा है, जिसके अतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य राजमार्ग और मुख्य जिला मार्ग शामिल रहेगे। द्वितीय चरण में अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्ग भी शामिल किए जाएगे।
ऐसे करे एप को डाउनलोड
वर्तमान मे लोकपथ एप को नीचे दिए गए क्यूआर कोड और लोक निर्माण विभाग की वेबसाइट www.mppwd.gov.in पर जाकर डाउनलोड करके इस्टॉल किया जा सकता है। जल्द ही यह एप Android फोन के लिए प्ले स्टोर और iOS फोन के लिए App Store पर उपलब्ध होगी।










