प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने ससद मे एक बार कहा था कि वे अकेले सब पर भारी हैं। लेकिन सोमवार को लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गाधी जब अपना पहला भाषण देने खडे हुए तो इसका उलटा दिख रहा था एक तरफ अकेले राहुल गाधी थे और दूसरी तरफ उनका मुकाबला करने के लिए स्वय नरेद्र मोदी सहित उनकी पूरी सरकार थी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर राहुल गाधी 90 मिनट यानी डेढ घटे तक बोले। इस दौरान उन्होने नीट से लेकर अग्निवीर और मणिपुर से लेकर नोटबदी अडानी अबानी आदि सारे मुद्दे उठाए डेढ घटे के भाषण के दौरान प्रधानमत्री मोदी सहित सरकार के शीर्ष छह मत्रियो ने खडे होकर 11 बार प्रतिवाद किया और राहुल को टोका
काग्रेस नेता राहुल गाधी ने अपने भाषण की शुरुआत सविधान की कॉपी दिखा कर की राहुल जब हिदू और हिसा पर बोले तब प्रधानमत्री मोदी ने उनको टोका अग्निवीर पर बोले तो रक्षा मत्री राजनाथ सिह ने खडे होकर प्रतिवाद किया। किसानो पर बोले तो कृषि मत्रि शिवराज सिह चौहान ने खडे होकर जवाब दिया। गृह मत्री अमित शाह और वन व पर्यावरण मत्री भूपेद्र यादव ने भी राहुल के भाषण का प्रतिवाद किया। मोदी ने राहुल को दो बार टोका तो राजनाथ और अमित शाह ने तीन-तीन बार टोका। शिवराज और भूपेद्र यादव ने एक-एक बार प्रतिवाद किया
राहुल गाधी ने कहा-किसानों ने ये कहा कि 16 लाख करोड़ उद्योगपतियों का कर्जा माफ हो सकता है तो हमारा भी थोड़ा सा कर दीजिए। किसान ने एमएसपी मागी। आपने कहा क्या आपने कहा कि आपको ये नहीं मिलेगी इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा-ये गलतबयानी कर रहे हैं एमएसपी पर खरीद जारी है उनकी सरकार थी तब बताए कि एमएसपी पर कितनी खरीद होती थी। ये सत्यापित करे कि एमएसपी पर खरीद नही हो रही।
राहुल ने स्पीकर ओम बिरला पर भी तज किया और कहा-मैने आपसे हाथ मिलाया तो आप सीधे खड़े रहे जब मोदी जी ने आपसे हाथ मिलाया तो आपने झुककर हाथ मिलाया। इस पर स्पीकर ने कहा-मेरी सस्कृति और सस्कार मे सिखाया गया है कि जो हमसे बडे हैं उनसे झुक कर मिलो और जो छोटे है उनसे बराबरी से मिलो। तब राहुल ने कहा कि सदन मे स्पीकर सबसे बडा होता है उसे किसी के सामने नही झुकना चाहिए
राहुल ने अपने डेढ घटे के भाषण मे मेडिकल मे दाखिले की परीक्षा नीट में हुई गडबडी का मुद्दा उठाया और सरकार पर इसके व्यवसायीकरण का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि सात साल में 70 पेपर लीक हुए है और सरकार इस पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। मोदी पर तज करते हुए राहुल ने कहा-पीएम ने बोला कि मेरा भगवान से डायरेक्ट कनेक्शन है। ये मैने नही पीएम ने खुद बोला है। उस टाइम आठ बजे भगवान का डायरेक्ट मैसेज आया होगा मोदीजी नोटबदी कर दीजिए। उन्होने कर दिया। खटाक। राहुल ने मणिपुर का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रधानमत्री आज तक वहा नही गए










