सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट 2 घायल जवान शहीद…यहां देखें

छत्तीसगढ़ के सुकमा इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट करने की खबर सामने आ रही है। ब्लास्ट में घायल 2 जवान शहीद हो गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। ट्रक को निशाना बना नक्सलियों ने IED प्लांट की थी। ब्लास्ट में कई जवानों के घायल होने की खबर मिल रहा है। कुछ जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सिलगेर से पूर्वती जाने वाले रास्ते पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया। विस्फोट की चपेट में कई जवान आ गए। 2 घायल जवानों ने इलाज के दौरान तोड़ा दम दिया है। फिलहाल बाकी घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है। शहीद जवान के नाम विष्णु आर एवं शैलेन्द्र बताया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें