मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में अजीबोगरीब कारनामा सामने आया है। जहां 72 घंटे के अंदर ही सीएमओ (CMO) के निलंबन (Suspension) का आदेश वापस ले लिया गया। वहीं आयुक्त ने अब सस्पेंड की जगह विभागीय जांच (Departmental Inquiry) के आदेश (Order) दिए हैं।
दरअसल, मुरैना सीएमओ रमाशंकर शर्मा (Morena CMO Ramashankar Sharma) पर भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता का आरोप लगा था। परिषद में खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी और कर्मचारियों को गलत भुगतान के मामले में जांच में दोषी पाया गया। जिसके बाद 18 जून को आयुक्त के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ने रमाशंकर को निलंबित कर दिया था।
इसके बाद 21 जून को नगरी प्रशासन विभाग के आयुक्त को अपना ही आदेश बदलना पड़ा। अब कमिश्नर ने सस्पेंड की जगह विभागीय जांच के आदेश दिए है। लल्लूराम डॉट कॉम के पास वो दस्तावेज है जिसमें सीएमओ ने कम कीमत की चीजें ज्यादा दामों में खरीदी थी। CMO हमेशा बड़ी ही चतुराई से एक लाख के अंदर ही खरीदी करता था। क्यों कि एक लाख से अधिक खरीदी करने पर ई टेंडर (E Tender) जारी करना पड़ता है।
निलंबन का आदेश

निलंबन वापसी का आदेश

खरीदी के दस्तावेज











