भोपाल में दर्दनाक हादसा: एयरपोर्ट रोड पर 3 गाड़ियां आपस में टकराई, तीन की मौके पर मौत, 12 घायल, ओवर टेक करने के चलते हुआ दुर्घटना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड पर तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके मौत हो गई। वहीं घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ है।

दरअसल कल शनिवार देर रात को राजाभोज एयरपोर्ट रोड पर जीप, सेंट्रो और एक्सयूवी की आपस में भीषण टक्कर हो गई। गाड़ी दूसरे वाहन को ओवरटेक कर रही थी। तभी दूसरी गाड़ी उसके सामने आ गई। हादसा इतना भयानक था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सभी घायलों का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें