कार के अंदर महिला की लाश…! हत्या के बाद ‘प्रेमिका’ का शव ठिकाने लगाने ले जा रही गाड़ी का एक्सीडेंट…उसके बाद ‘प्रेमी’ ने जो किया…यहां देखें बैक टू बैक

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां शादीशुदा महिला को उसके ही पूर्व प्रेमी ने कार में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। शादी के बाद भी प्रेमी महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा था। गुस्से में आकर उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।

दो माह पहले हुई थी मृतिका की शादी

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी का है। दरअसल अनूपपुर जिले की निवासी 26 वर्षीय रिंकी उर्फ ममता पनिका को चेचरिया निवासी युवक ने अमरकंटक के पास कार में हत्या कर दी। आरोपी रिंकी के शव को कार में रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था। तभी घुनघुटी चौकी अंतर्गत ग्राम खामा के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

पुलिस के आते ही युवक ने एसिड पी

कार को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए हत्यारे ने ग्रामीणों की मदद मांगी। जब मदद के लिए लोग कार के पास पहुंचे तो अंदर युवती की लाश देख उनके होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना उन्होंने घुनघुटी चौकी पुलिस को दी। इधर पुलिस के आते ही युवक ने एसिड (Murder of Girlfriend) पी लिया। जिसके बाद हत्यारे प्रेमी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल ले जाया गया है।

 

और पढ़ें