बेखौफ बदमाशों ने शहर के बीचों-बीच युवक को मारी गोली, मौत से फैली सनसनी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी बीच शहर में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक के सिर में निशाना साध कर गोली मारी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या करने की वजह अभी पुलिस को पता नहीं चल सकी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ की है। जहां आज सुबह 28 साल के मन्नत उर्फ भानु छारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक के परिवार वाले एक साल पहले पान पत्ते की गोठ से अपना मकान बेचने के बाद गुड़ा में रह रहे थे। लेकिन मृतक मन्नत का पान पत्ते की गोठ में रोज सुबह आना जाना लगा रहता था। रोज की तरह आज सुबह भी मन्नत पान पत्ते की गोठ में पहुंचा था। जहां युवक शासकीय स्कूल के दरवाजे के बाहर बैठा हुआ था तभी अज्ञात बदमाश उसके पास पहुंचे और बातचीत के दौरान उसके सिर में गोली मार दी।

गोली लगने से मन्नत लहू लुहान होकर जमीन पर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लेकिन पुलिस के हाथ बदमाशों के खिलाफ कोई सबूत नहीं लगा। पुलिस दो एंगल प्रेम प्रसंग और पैसे की लेनदेन को लेकर जांच कर रही है। इसके साथ ही बदमाशों के भागने के रूट पर लगे सीसीटीवी को देख रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें