गोली चलने का LIVE VIDEO: जमीनी विवाद में फायरिंग, राइफल के साथ आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के अमरवाड़ा से एक विवाद का मामला सामने आ रहा है जहां जमीनी विवाद को लेकर आरोपी ने एक शख्स पर गोली चला दी। इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मामला हर्रई थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां प्रियांश साहू पर हुआ जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बंदूक भी जब्त कर ली है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। घायल के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल अमरवाडा हर्रई के राजढ़ाना में जमीनी विवाद में गोली चली है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि अन्य युवक ट्रैक्टर न चलाने की बात करते हुए उसे गोली मरने की धमकी दे रहा है। हमले की हमला की सूचना पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही राइफल भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी युवक सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें