कुत्ते के साथ हैवानियत का खौफनाक Video: पहले टांग पकड़कर घुमाया, फिर उठाकर पटका…

बागपत. यूपी के बागपत में एक कुत्ते की बुरी तरह पिटाई करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी युवक कुत्ते को गली में पटक-पटक कर मार रहा है. मामले में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

युवक द्वारा की गई कुत्ते की पिटाई से उसकी कई हड्डियां टूट गईं. युवक जब क्रूरता से इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहीं पास खड़ा कोई शख्स उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा था. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जो शख्स कुत्ते की पिटाई करते हुए नजर आ रहा है उसका नाम शावेज है.

आरोपी युवक की वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष है. उन्होंने बड़ौत शहर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

आरोपी का वीडियो वायरल

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जयकुमार ने बताया है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है और वह पहले भी कई कुत्तों को इसी तरह पीट पीटकर उन्हें मार चुका है. एक बार फिर से इसी युवक ने एक कुत्ते की बुरी तरह से पिटाई की है और कुत्ते की पिटाई करते हुए उसे मारते हुए आरोपी की वीडियो भी वायरल हो रहा है

मामले में जांच कर रही है पुलिस

वहीं बड़ौत शहर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा का कहना है कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आज बड़ौत कोतवाली में आये थे और एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर गए हैं. उसी मामले में एक वीडियो भी वायरल बताया गया है. वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल जांच जारी है..

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें