दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO Elon Musk ने EVM को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि EVM यानी इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह इंसान या AI द्वारा हैक किया जा सकता है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और SpaceX के CEO Elon Musk ने इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर बड़ा बयान दिया है. मस्क ने शनिवार को EVM हटाने की मांग की बात कही. उन्होंने कहा कि इसे मशीनों या आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से हैक किया जा सकता है. ये बात उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर शेयर की.
Elon Musk ने अमेरिका राष्ट्रपति पद के दावेदार रॉबर्ट एफ कैनेडी यूनियर की पोस्ट को शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, हमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन को खत्म कर देना चाहिए. इंसान और AI की मदद से हैक होने की खतरा है, यह भले ही कम है, लेकिन फिर भी ज्यादा है.










