सड़क दुर्घटना में महिला सफाईकर्मी की मौत, कार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

गुरुग्राम में वाटिका चौक पर हुए सड़क हादसे में नगर निगम में काम करने वाली महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाईकर्मी  मौके पर पहुंचे और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस ने सड़क जाम कर रहे कर्मचारियों को समझा-बुझाकर हटाया. पुलिस कार को जब्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है.

हरियाणा के गुरुग्राम में वाटिका चौक पर हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में  लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. कार को छोड़कर चालक फरार हो गया अब पुलिस उसे पकड़ने का प्रयास कर रही है. मृतका की  पहचान नगर निगम में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत सरोज के तौर पर हुई है.

सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत  

लोगों ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे हुंडई एक्टसेंट कार ने महिला को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार (DL 1Z C  3590) को जब्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है

पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू की  

पुलिस का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी कार चालक की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और  जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. हदासे का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

और पढ़ें