टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरा…! 10 यात्रियों के मौके पर ही मौत…दुखद दुर्घटना का VIDEO आया सामने…यहां देखिए

उत्तराखंड में रूद्रप्रयाग के पास रैंतोली में बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों को लेकर जा रहा टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। इस घटना में 10 यात्रियों के मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. रुद्रप्रयाग से कुछ पहले ये हादसा हुआ है। यहां वाहन सीधे गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में जाकर समा गया। वाहन जैसे ही नीचे गिरा तो यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू कराया।

हादसे का शिकार हुआ वाहन दिल्ली के यात्रियों को लेकर जा रहा था। ये लोग दिल्ली से चोपता तुंगनाथ जा रहे थे। इस वाहन में ड्राइवर सहित 26 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है।

घटना को लेकर CM धामी ने जताया दुख

घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा- जनपद रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली है। स्थानीय प्रशासन व SDR की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

सीएम धामी ने आगे लिखा- घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों (Big Accident in UK) के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें