चांदनी चौक में लगी आग में 120 दुकानें जलकर खाक, अब पुलिस करेगी जांच

एक दिन पहले गुरुवार शाम को करीब 5 बजे कटरा मारवाड़ी, नई सड़क, चांदनी चौक में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी जिस पर पुलिस और फाय टीमों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी. आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया और आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक सहायता प्रदान की गई.
दिल्ली के चांदनी चौक में गुरुवार को आग लग गई थी. इसमें करीब 120 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी 285/337 के तहत केस दर्ज किया है. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल भी हो गया था. अभी भी कूलिंग प्रोसेस चल रहा है.

पुलिस और फायर टीमों ने तत्काल लिया एक्शन

एक दिन पहले गुरुवार शाम को करीब 5 बजे कटरा मारवाड़ी, नई सड़क, चांदनी चौक में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी जिस पर पुलिस और फायर टीमों ने तत्काल प्रतिक्रिया दी. आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया और आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग को आवश्यक सहायता प्रदान की गई.

आग से प्रभावित हुईं 120 दुकानें

आग कटरा की दुकानों तक फैल गई. आग अब लगभग बुझ चुकी है और इससे लगभग 110-120 दुकानें पूरी तरह या आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं. आग  बुझाने का काम अभी भी जारी है. इस संबंध में थाना कोतवाली में धारा 285/337 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है

मौके पर पहुंचीं 40 से ज्यादा गाड़ियां

अग्निशमन अभियान के दौरान एक फायरमैन झुलस गया था. आग किस कारण लगी यह जांच का विषय है. गुरुवार को उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय तोमर ने बताया था कि आग बहुत गंभीर है और फिलहाल हमारी 40 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि जिस इमारत में आग लगी थी वह  इमारत गिर चुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें