लखनऊ: अकबर नगर में चौथे दिन भी गरजा प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाने का सिलसिला जारी, अतिक्रमण हटाने में लग सकते हैं 15 दिन

कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आ रहे अकबर नगर में अवैध निर्माण को ढहाने का सिलसिला जारी है. यहां आज चौथे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश सरकार ने अवैध निर्माणों पर ये कार्रवाई की है.

लखनऊ के अकबर नगर में कुकरैल रिवर फ्रंट के दायरे में आ रहे अवैध निर्माण को ढहाने का सिलसिला जारी है. अकबर नगर में आज चौथे दिन भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद योगी सरकार ने अवैध निर्माणों पर ये कार्रवाई की है. कुकरैल नदी के पास सवेरा कॉलोनी में बहुमंजिला इमारतों और छोटे-बड़े शोरूम को करीब एक दर्जन बुलडोजर लगाकर ढहाया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि आने वाले 15 दिनों तक ये कार्रवाई चलती रहेगी. क्योंकि, अवैध निर्माण का दायरा काफी ज्यादा है और इसे खाली कराने में प्रशासन को दो हफ्ते का वक्त लग सकता है. वहीं, बुलडोजर एक्शन के दौरान लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी (LDA) के वीसी इंद्राणी त्रिपाठी, डीसीपी DCP सेंट्रल जोन रवीना त्यागी सहित कई बड़े अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे.

जानकारी के मुताबिक, रोजाना तकरीबन 100 से 150 मकानों/दुकानों/शोरूम आदि को ध्वस्त किया जा रहा है. इसके लिए दर्जन भर बुलडोजर लगाए गए हैं. करीब एक हजार अवैध घरों को ध्वस्त किया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गिराने का आदेश दिया है. इसके साथ यहां बड़ी सख्या में कॉमर्शियल दुकाने भी हैं, उनको भी ध्वस्त किया जा रहा है. ये सभी कुकरैल नदी के किनारे बंधे पर बने हुए थे.

अधिकारियों की मानें तो अकबर नगर प्रथम में 850 अवैध दुकानें व मकान हैं. शुरूआत बंधे की ओर की गई है. इन अवैध निर्माणों को जल्द तोड़ने के लिए पोकलेन, जेसीबी, बुलडोजर की संख्या बढ़ाई जाएगी. इससे पहले पुलिस फोर्स के साथ अकबर नगर की एक-एक गली में मार्च किया गया और लोगों को 24 घंटे में घर खाली करने की चेतावनी दी गई. कई परिवार अपना-अपना सामान लेकर निकल चुके हैं. जो बचे हैं वो भी छोड़ रहे हैं

उधर, चार दिन की मेहनत के बाद प्रशासन की टीम ने गुरुवार शाम तक अकबर नगर द्वितीय को मैदान बना दिया. यहां सिर्फ दो अवैध निर्माण अभी भी खड़े हैं, जिनमें एक धार्मिक स्थल और दूसरा मदरसा है. अकबनगर द्वितीय में करीब 400 अवैध मकान व दुकानें थीं.

गौरतकब है कि जिन लोगों के मकान टूटे हैं उन्हें सरकार की ओर से घर मुहैया करवाए जा रहे हैं. अकबर नगर के 892 आवंटियों को पीएम आवास का कब्जा  दिया जा चुका है. ये प्रक्रिया अभी जारी रहेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें