Family Suicide : रेल कर्मचारी ने पत्नी और 2 बच्चों के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी…दर्दनाक मौत…दिल दहला देने वाला

जबलपुर, 05 जून। Family Suicide : मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक पूरे परिवार ने खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों के साथ मौत को लगे लगा दिया। पूरी फैमिली ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है। पूरीर घचना भेड़ाघाट के ग्राम सिहोदा का है। घटना की जानकारी मिलते ही भेडाघाट और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी थे। उन्होंने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ यह आत्मघाती कदम उठाया। ट्रेन के सामने कूदे चारों ने खुदकुशी कर ली। एक बेटी 6 साल तो दूसरी बेटी महज 3 महीने की थी। फिलहाल खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मरने वालों की शिनाख्त सिहोदा गांव निवासी नरेंद्र चढ़ार, उनकी पत्नी रीना और 6 साल और 3 महीने की दो बेटियों के तौर पर की गई है। जिनके शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं, जबकि नरेंद्र की मोटरसाइकिल वहीं पास में खड़ी मिली है।

SP सुनील नेमा ने बताया कि ऐसा लगता है कि इस परिवार ने आत्महत्या (Family Suicide) की है। उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

नरेंद्र के ससुर शंकर लाल ने बताया कि उनकी बेटी रीना ने मंगलवार को फोन करके उन्हें अपनी सास के साथ विवाद के बारे में बताया था, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, क्योंकि यह एक सामान्य और अंदरूनी पारिवारिक मामला था। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि उनके दामाद और बेटी ने यह कदम क्यों उठाया। उन्हें इस वारदात के बारे में सुबह पता चला।

और पढ़ें