Lok Sabha Polls 2024: हाजीपुर में शांतिपूर्ण रूप से मतदान जारी, कुल 19 लाख 49 हजार 189 मतदाता डालेंगे वोट

बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के वैशाली जिले में स्थित हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र समेत छह विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान शुरू हुआ। सभी केंद्र पर सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच गए। मतदान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारी की गई हैं।

सुबह से ही मतदाता बूथों पर पहुंचने लगे। मतदान को लेकर जिले के युवा और नए वोटर काफी उत्साहित हैं। मतदाताओं को मतदान केंद्र पर किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मतदान केंद्रों पर सभी तरह की सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

जिले के 1,920 मतदान केंद्र पर 19 लाख 49 हजार मतदाता मतदान करेंगे। इसे लेकर सभी प्रकार की तैयारी की गई है। जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

लगातार पुलिस गश्त कर रही है तो वैशाली डीएम और एसपी खुद पूरे चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हाजीपुर के डीएम सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। ताकि पूरे मतदान केंद्र पर किसी भी समस्या का समाधान किया जा सके।

 

और पढ़ें