दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर धू-धू कर जली कार, टला बड़ा हादसा

इन दिनों गर्मी कहर बरपा रही है. सूरज निकलते ही तापमान आसमान छूने लगता है. ऐसे में पारा चढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है. खासकर, हाइवे और एक्सप्रेस वे पर 44-45 डिग्री टेम्प्रेचर में तेज रफ्तार गाड़ियों में गर्मी की वजह से आग लग जा रही है. ऐसा की एक मामला गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर देखने को मिला. जब एक चलती कार में आग लग गई.

Ghaziabad News: गर्मी में आग लगने की घटना में इजाफा हो रहा है. बढ़ते तापमान की वजह से जहां एक तरफ होटल फैक्ट्रियां व घरों में आग की घटनाएं सामने आ रही है. वहीं अब हाईवे पर भी चलती गाड़ी आग का गोला बन रही है. ताजा मामला गाजियाबाद के दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे का है. यहां एक चलती कार में आग लग गई. गनीमत रही कि आग से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

बताया जाता है कि गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर एक कार में अचानक से आग लग गई और वह धू-धूकर जलने लगा.  इसके बाद देखते ही पूरी गाड़ी से भयंकर आग की लपटें निकलने लगी. और देखते ही देखते पूरी गाड़ी बीच सड़क पर जलकर राख हो गई. गाड़ी में आग लगा देख लोगों ने अफनी अपनी कार को सड़क किनारे रोक लिया. इससे एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया.

फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग  

इसी बीच किसी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी. चलती कार में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर कुछ ही मिनटों में काबू पा लिया. इसके बाद जली हुई कार को हाइवे के किनारे किया गया. इसके बाद हाईवे पर लगे जाम को खोला गया. इस पूरे प्रकरण में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

आग की वजह से लग गया जाम

दिल्ली मेरठ हाइवे पर चलती कार में आग लगने की घटना को लोगों ने कैमरे में भी कैद कर दिया. कार में आग लगने के कारण कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर जाम लग गया था. कार से आग की लंबी-लंबी लपटें निकल रही थी. इसके बाद जब फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची तो आग पर काबू पा लिया गया

और पढ़ें