Team India New Head Coach: जस्ट‍िन लैंगर बन सकते हैं टीम इंड‍िया के कोच? सैंडपेपरगेट विवाद के बाद ऑस्ट्रेल‍िया को बनाया वर्ल्ड चैम्प‍ियन

Team India Head Coach: टीम इंड‍िया का हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ के बाद कौन होगा, इसके ल‍िए BCCI ने व‍िज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे हैं. इस पद के ल‍िए अब ऑस्ट्रेल‍ियाई द‍िग्गज और IPL लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्ट‍िन लैंगर की प्रत‍िक्रिया भी आई है.

India Cricket Team New Head Coach: भारतीय टीम के हेडकोच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने व‍िज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि भारतीय टीम का हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ के बाद कौन होगा? वहीं, एक सवाल और उभरकर सामने आया है कि क्या डंकन फ्लेचर के बाद टीम इंड‍िया का ‘महागुरु’ कोई व‍िदेशी ख‍िलाड़ी होगा..? दरअसल, ऑस्ट्रेल‍ियाई दिग्गज जस्टि‍न लैंगर के बयान के बाद हेड कोच‍ देसी बनाम व‍िदेशी की बहस भी छिड़ गई है. लैंगर ने कभी सैंडपेपर व‍िवाद के बाद ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम को वर्ल्ड चैम्प‍ियन बनाया था.

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के हेडकोच की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेल‍िया ख‍िलाड़ी जस्टिंग लैंगर न‍िभा रहे हैं. उनसे जब पूछा गया क्या वह भारतीय टीम को प्रशिक्षित करने के इंटरेस्टेड हैं. इस पर उन्होंने पॉज‍िट‍िव जवाब दिया. लैंगर से TOI ने यह सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘ठीक है, मै उत्सुक हूं.’

लैंगर ने आगे कहा, ‘मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा, मेरे मन में किसी भी इंटरनेशनल कोच के प्रति गहरा सम्मान रहता है, क्योंकि मैं प्रेशर को समझता हूं, लेकिन भारतीय टीम को कोचिंग देना एक असाधारण भूमिका होगी, मैंने जितनी प्रतिभा देखी है, उससे पता चलता है इस देश में यह आकर्षक होगा.’

यानी साफ है कि लैंगर ने एक तरह से भारतीय टीम का कोच बनने के लिए अपनी तरफ से तो खुली हां कर दी है. वैसे बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने एक विदेशी कोच को शामिल करने की संभावना का भी संकेत दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम के आख‍िरी विदेशी कोच डंकन फ्लेचर थे. 2014 में उनके पद छोड़ने के बाद से भारत में तीन पूर्णकालिक हेड कोच अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ रहे.

ऐसे में लैंगर के बयान के बाद यह देखना द‍िलचस्प होगा कि क्या BCCI एक दशक से अधिक समय के बाद किसी विदेशी कोच को वापस ला सकते हैं. अगर अशोक मल्होत्रा, सुलक्षणा नाइक और जतिन परांजपे की क्रिकेट एडवारइजी कमेटी उस रास्ते पर जाने पर विचार करती है तो लैंगर आदर्श उम्मीदवार हो सकते हैं.

जब लैंगर ने ऑस्ट्रेल‍िया को बनाया चैम्प‍ियन

ऑस्ट्रेल‍िया के दिग्गज ख‍िलाड़ी जस्ट‍िन लैंगर के पास 105 टेस्ट खेले हैं, जहां उन्होंने 45 के एवरेज से 7696 रन बनाए हैं, वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेल‍िया की वनडे भी खेले, जहां उनके नाम 32 के एवरेज से 160 रन हैं.उन्होंने करीब चार साल तक ऑस्ट्रेलियाई टीम को सफलतापूर्वक कोचिंग दी है. 2018 में सैंडपेपरगेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को संवारने में लैंगर का बड़ा हाथ माना जाता है. उनके कोच‍िंग कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में अपना पहला टी 20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

क्या है सैंडपेपर गेट विवाद

सैंडपेपर गेट वही विवाद था, जिसके चक्कर में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर बैन लगा था. स्टीव स्म‍िथ, वॉर्नर और बेनक्राफ्ट साल 2018  में साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के दोषी पाए गए थे. इसके बाद वॉर्नर और स्म‍िथ पर 1-1 साल और बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था.

राहुल द्रव‍िड़ को भी करना होगा अप्लाई…

इससे पहले, बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने यह स्पष्ट कर दिया था कि राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के हेड कोच बने रहना चाहते हैं तो उन्हें अन्य सभी आवेदकों की तरह आवेदन करना होगा और सेलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा. हालांकि द्रव‍िड़ ऐसा करेंगे, ऐसा फ‍िलहाल असंभव लग रहा है. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप  के बाद जब द्रविड़ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था तो वह वैसे भी इसे जारी रखने के इच्छुक नहीं थे, लेकिन उन्हें और उनके पूरे सपोर्ट स्टाफ को एक्सटेंशन दिय गया था, तब BCCI ने यह देखा था कि उस समय टी20 वर्ल्ड कप मुश्किल से सात-आठ महीने दूर था.

 

और पढ़ें