दिल्ली : AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची नोएडा पुलिस, मारपीट और धमकी का है आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर शनिवार को नोएडा पुलिस पहुंची. नोएडा पुलिस नोटिस देने पहुंची थी. विधायक अपने बेटे के साथ कई दिन से घर से गायब हैं. नोएडा पुलिस ने घर पर नोटिस चिपका दिया.

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर शनिवार को नोएडा पुलिस पहुंची. नोएडा पुलिस नोटिस देने पहुंची थी. विधायक अपने बेटे के साथ कई दिन से घर से गायब हैं. नोएडा पुलिस ने घर पर नोटिस चिपका दिया. नोएडा पुलिस का आरोप है कि अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

नोएडा पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि पिता-पुत्र ने पेट्रोल पंप गुंडागर्दी की थी. अमानतुल्ला के बेटे ने पेट्रोल पंप पर मारपीट की और इसके बाद विधायक अमानतुल्लाह मौके पर पहुंचे और उन्होंने धमकी दी.

CCTV में कैद हुई घटना

विधायक के बेटे की हरकत सीसीटीवी में कैद है. वीडियो में लड़ाई-झगड़े के दौरान एक शख्स कार की डिग्गी खोलकर कुछ निकालता है और कर्मचारियों की तरफ मारने के लिए दौड़ता है. इसके बाद विधायक के बेटे ने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया. आरोप है कि दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचने के बाद विधायक ने अपने बेटे को समझाने की बजाय पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को ही धमकाना शुरू कर दिया.

FIR में क्या है?

FIR के मुताबिक, विधायक अमानतुल्लाह खान के बेटे सुबह 9:27 मिनट पर पेट्रोल डलवाने अपनी ब्रीजा गाड़ी से आए. लाइन से न लगकर उन्होंने सेल्समैन को गाली दी और कहा कि आगे वाली गाड़ी आगे बढ़ाकर मेरी गाड़ी में पहले पेट्रोल डाल. इस पर सेल्समैन में कहा कि आप लाइन में आएं, आपकी गाड़ी में भी तेल भर दिया जाएगा. इसके बाद विधायक के बेटे ने सेल्समैन को धमकी देकर मारना शुरू कर दिया और वहां रखी कार्ड मशीन भी तोड़ दी.

विधायक का लड़का पूरे स्टाफ को मारने और पेट्रोल पंप को बंद करवाने की धमकी देने लगा. इसके बाद उसने अपने पिता अमानतुल्लाह खान को भी मौके पर बुला लिया. अमानतुल्लाह खान दो गाड़ियों में अपने समर्थकों के साथ आए और पेट्रोल पंप के मैनेजर को धमका कर बोले कि मैं अभी तुम्हारे स्टाफ को मारने लगूं, तो तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें