Delhi Weather: दिल्ली में आज शाम फिर से बदल सकता है मौसम का मिजाज, धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में आज शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के कुछ इलाकों में आज शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में 13 मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद आसमान साफ होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक, 16 मई से दिल्ली एनसीआर में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है.

IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में कैसा रहेगा मौसम  

दिल्ली से सटे नोएडा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. उसके बाद आसमान साफ होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने नोएडा में 16 मई को हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान नोएडा का दिन का पारा 43 डिग्री तक पहुंच सकता है. IMD के अनुसार, इस पूरे हफ्ते नोएडा का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

गाजियाबाद में इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस दौरान गाजियाबाद का दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

गुरुग्राम में भी इस पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इस दौरान गुरुग्राम का दिन का पारा 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

 

और पढ़ें