‘कसाब ने कुबूल किया था, वो पूरी बात नहीं जानते…’ कांग्रेस नेता के बयान पर उज्ज्वल निकम का पलटवार

कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए उज्ज्वल निकम ने कहा,’मुझे दुख है कि एक विपक्षी नेता, जो पूरी बात नहीं जानता, वह एक किताब पर विश्वास करके आधारहीन बयान दे रहा है. इसका मतलब है कि आप हेमंत करकरे का अपमान कर रहे हैं

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार के बयान से राज्य की सियासत में हंगामा मच गया है. विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) के पूर्व प्रमुख IPS हेमंत करकरे को 2008 के मुंबई हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने नहीं मारा था. चली थी. कांग्रेस नेता ने यह बयान मुंबई उत्तर मध्य से बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर हमला बोलते हुए दिया था. अब इस बयान पर उज्ज्वल निकम का पलटवार आ गया है

उज्ज्वल निकम ने कहा,’आप (कांग्रेस नेता) क्या आरोप लगा रहे हैं? पाकिस्तान क्या कहेगा? पाकिस्तान ने कभी इससे इनकार नहीं किया है. क्योंकि हमने न्यायिक सबूत पेश किए. लेकिन हमारा आदमी राजनीति कर रहा है. आप सिर्फ प्रचार करना चाहते हैं. इससे निकम की बदनामी नहीं होगी. यह आपको ही बदनाम करेगा.’

हेमंत करकरे का अपमान: निकम

बीजेपी उम्मीदवार निकम ने आगे कहा,’मुझे दुख है कि एक विपक्षी नेता, जो पूरी बात नहीं जानता, वह एक किताब पर विश्वास करके आधारहीन बयान दे रहा है. इसका मतलब है कि आप हेमंत करकरे का अपमान कर रहे हैं. न्यायिक निष्कर्ष क्या है? कसाब ने कबूल किया था कि जब वह और उसका साथी कामा अस्पताल के बाहर पहुंचे तो उन्होंने एक पुलिस जीप देखी और उन दोनों ने गोलीबारी की, जिसमें 3 पुलिस अधिकारी शहीद हो गए थे. आतंकियों ने शवों को वाहन के पीछे रखा और जीप लेकर चले गए

आतंकियों की गोली से मौत नहीं! 

वडेट्टीवार के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने कहा था,’हेमंत करकेरे की हत्या आतंकियों की गोली से नहीं हुई है यह बात पुलिस अफसर एस एम मुश्रीफ की किताब में लिखी गई है. इस बात को उज्ज्वल निकम सामने क्यों नहीं लाए. पुलिस अफसर, एस एम मुश्रीफ (समशुद्दीन मुश्रीफ) ने अपनी किताब में लिखा है कि हेमंत करकरे की जिस गोली से हत्या हुई है, वह गोली अतिरेकों (आतंकियों) की नहीं है. अजमल कसाब को फांसी देने की बड़ी बात नहीं है कोई भी  सामान्य वकील और बेलआउट करने वाला वकील भी यह काम सकता था

कौन हैं उज्ज्वल निकम  

26/11 के हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता अलंकरण अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था. 26/11 मुंबई हमले मे जिंदा पकड़ा गया आतंकवादी कसाब को फांसी देने तक सरकार की ओर से उज्ज्वल निकम ने केस लड़ा था. निकम को बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है, जहां से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ उनके खिलाफ मैदान में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें