‘किसी को संचालन भी तो करना है…’, अमेठी-रायबरेली से चुनाव न लड़ने पर प्रियंका गांधी की आई पहली प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के प्रत्याशियों का नाम घोषित कर दिया है. रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ने जा रहे हैं तो वहीं अमेठी से केएल शर्मा को टिकट दिया गया है. इस पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है. अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को संचालन भी तो करना है.

सबसे बड़ा चुनावी सस्पेंस कांग्रेस पार्टी ने खत्म कर दिया है. गांधी परिवार के पुराने गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई है. अमेठी से के.एल. शर्मा चुनाव लड़ेंगे तो रायबरेली से राहुल गांधी. पहले प्रियंका गांधी के भी इन दोनों सीटों में से किसी एक से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन लिस्ट से सबकुछ क्लियर हो गया. वे चुनाव क्यों नहीं लड़ीं इस सवाल पर प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया आ गई है

अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर सवाल के जवाब में कहा- ‘किसी को संचालन भी तो करना है…’. प्रियंका गांधी ने अमेठी से के.एल. शर्मा को सही च्वाइस बताया और कहा कि वे लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं. उन्हें यहां के हर इलाके और हर गली की पूरी जानकारी है

आज 3 बजे तक ही नामांकन का समय 

राहुल गांधी और के.एल. शर्मा के नामांकन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी पहले अमेठी पहुंचीं. प्रियंका ने लोगों से कहा कि के.एल. शर्मा लंबे समय से यहां काम करते रहे हैं. उन्हें मौका दीजिए. गौरतलब है कि नामांकन के आखिरी दिन इन दोनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. आज ही 3 बजे तक नामांकन का समय है.

केएल शर्मा की उम्मीदवारी पर क्या बोलीं 

प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से चुनाव लड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा,’किशोरी लाल शर्माजी से हमारे परिवार का वर्षों का नाता है. अमेठी, रायबरेली के लोगों की सेवा में वे हमेशा मन-प्राण से लगे रहे. उनका जनसेवा का जज्बा अपने आप में एक मिसाल है.’

उनका समर्पण उन्हें सफलता दिलाएगा 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा,’आज खुशी की बात है कि किशोरी लाल जी को कांग्रेस पार्टी ने अमेठी से उम्मीदवार बनाया है. किशोरी लाल जी की निष्ठा और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण अवश्य ही उन्हें इस चुनाव ने सफलता दिलाएगा.’

 

और पढ़ें