पटना जंक्शन के पास होटल में लगी भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की संभावना, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर,

पटना में रेलवे जंक्शन के पास भीषण आग लगी है. यहां वीना हॉल के पास बने मार्केटिंग परिसर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं. दमकल की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

बिहार की राजधानी पटना में रेलवे जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लगी है. आग इतनी तेज है कि आस-पास की बिल्डिंग को भी इसने अपनी जद में ले लिया है. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई

बताया जा रहा है कि स्टेशन रोड के पास स्थित पाल होटल में अचानक आग गई. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से ये आग लगी है. होटल में कई लोगों के फंसे होने की भी संभावना है. घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं.

होटल में लगी इस आग का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठ रही हैं. आदर्श होटल के पास लगी इस आग की वजह से आस-पास धुआं उठ रहा है. बताया जा रहा है कि आग लगने की ये घटना रेलवे स्टेशन से 50 मीटर की दूरी पर हुई है.

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. इसके अलावा मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल भी पहुंच गया है. साथ ही एम्बुलेंस को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है ताकि होटल में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर सीधे अस्पताल पहुंचाया जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें