दिल्ली MCD के लिए AAP के मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट फाइनल, महेश खिची और रविंद्र भारद्वाज को टिकट

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं. AAP ने वार्ड 84 यानी देव नगर के पार्षद महेश खिची को दिल्ली MCD का मेयर उम्मीदवार बनाया है. वहीं, रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली MCD के लिए मेयर और डिप्टी मेयर कैंडिडेट के नाम तय कर दिए हैं. AAP ने वार्ड 84 यानी देव नगर के पार्षद  महेश खिची को दिल्ली MCD का मेयर उम्मीदवार बनाया है. वहीं, रविंद्र भारद्वाज को डिप्टी मेयर प्रत्याशी बनाया गया है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने ऐलान किया है कि नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव AAP कांग्रेस से साथ मिलकर लड़ेगी.

दरअसल, दिल्ली में 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव होने हैं. आज मेयर और डिप्टी मेयर के नामांकन का आखिरी दिन है. AAP उम्मीदवार आज ही 12 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पिछले साल मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में शैली ओबेरॉय मेयर बनीं थीं. वहीं, आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर का चुनाव जीते थे. बता दें कि दिल्ली में पार्षदों की संख्या 250 है, जिसमें से आम आदमी पार्टी के 134 और  बीजेपी के 104 पार्षद हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच ही दिल्ली में नए मेयर का चुनाव होना है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले तक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एमसीडी में कोई गठबंधन नहीं था. हालांकि, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दोनों ही दलों के करीबी नेताओं ने  साफ कर दिया था कि अब राजनीतिक स्थितियां बदल गई हैं. अब दोनों पार्टियों एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. इस बात पर आज गोपाल राय ने भी अपनी प्रेस कांफ्रेंस में मुहर लगा दी. उन्होंने ऐलान कर दिया कि दोनों पार्टियां एमसीडी चुनाव मिलकर लड़ेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें