चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट कटा, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया… बीजेपी की नई लिस्ट जारी

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह पार्टी ने संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है.

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से वर्तमान सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है. उनकी जगह संजय टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है. संजय टंडन चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी भी हैं.

इसके अलावा आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को उतारा गया है. बीजेपी नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को यूपी की बलिया सीट से टिकट दिया है.

इसके अलावा यूपी की गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई और सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के सामने पारसनाथ राय को उतारा है. वहीं यूपी की फूलपुर सीट से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद सीट से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर नीरज त्रिपाठी को दिया है.

यूपी की मछलीशहर से बीपी सरोज को टिकट दिया गया है. वहीं कौशाम्बी से विनोद सोनकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है. वह इस समय यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं

यूपी की इन सीटों पर ऐलान

गाजीपुर- पारसनाथ राय

मैनपुरी- जयवीर ठाकुर

फूलपुर- प्रवीण पटेल

इलाहाबाद- नीरज त्रिपाठी

बलिया- नीरज शेखर

मछलीशहर- बीपी सरोज

कौशाम्बी- विनोद सोनकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…