मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव, SP कार्यालय पर लगे पोस्टर में की गई खास अपील

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. इसके बाद कई नेता गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मुख्तार के परिवार से मिलने गाजीपुर जाने की तैयारी में हैं. वहीं, लखनऊ में पार्टी के कार्यालय पर एसपी नेता राम सुधाकर ने मुख्तार अंसारी के समर्थन में पोस्टर लगवाया है.

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता ने मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर लगवाए हैं. पिछले दिनों जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. अब एसपी के नेता राम सुधाकर यादव ने मुसलमानों से ईद ना  मनाने की अपील की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पोस्टर  लगवाया है, जिसमें अपील की गई है कि मुसलमान भाई ईद ना मनाएं  और मुख्तार अंसारी के लिए दुआएं मांगें. बता दें कि सुधाकर यादव ‘मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड’ के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं.

मुख्तार अंसारी के समर्थन में कार्यालय पर लगे पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसकी खबर मिलने पर गौतमपल्ली पुलिस के द्वारा पोस्टर उतरवाया गया.

गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मरहूम मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे. जानकारी  के मुताबिक वो रविवार को करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देंगे. अखिलेश पहले लखनऊ से  वाराणसी जाएंगे और फिर वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे.

देखिए शेड्यूल  

और पढ़ें