Pre Monsoon Rain: गर्मी से राहत! इन राज्यों में शुरू हो रही प्री-मॉनसून बारिश, जानें फसलों पर क्या होता है असर

Pre Monsoon Rain: गर्मी से राहत! इन राज्यों में शुरू हो रही प्री-मॉनसून बारिश, जानें फसलों पर क्या होता है असर पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

Pre-Monsoon Rains: मार्च के महीने में मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिली थीं. अब इन राज्यों में मौसम शुष्क है और तापमान में बढ़त देखने को मिली है. हालांकि, बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि जल्द ही देश में कुछ राज्यों में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी हो जाएंगी. प्री-मॉनसून बारिश से गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन किसानों को अलर्ट रहने की सलाह दी है

इन राज्यों में होगी प्री मॉनसून बारिश

प्री-मॉनसून बारिश सबसे पहले मध्य भारतीय राज्यों विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होगी. फिर वर्षा बेल्ट धीरे-धीरे पूर्व की  ओर बढ़ेगी, जो ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को कवर करेगी. तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है.

बारिश की गतिविधियां 6 अप्रैल से शुरू हो सकती हैं. स्काईमेट की मानें तो कम से कम 4-5 दिनों तक बारिश के चलते गर्मी से राहत की उम्मीद  है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो  अप्रैल की पहली छमाही तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य, पूर्व और त्तरी हिस्सों में छिटपुट प्री-मानसून बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

फसलों हो सकता है नुकसान

इस बारिश से तापमान में कमी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन देश के कई हिस्सों में चल रही फसल कटाई के लिए ये बारिश चुनौती खड़ी कर सकती है. स्काईमेट ने किसानों को फसल के होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…

सुशासन तिहार की तैयारी: ग्राम पंचायतों में आवेदन संग्रहण प्रारंभ, कलेक्टर के निर्देशानुसार 22 से 29 अप्रैल तक जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में लिए जा रहे आवेदन, 01 मई से होगा सुशासन तिहार का शुभारंभ…