चुनाव आयोग ने आतिशी को नोटिस भेजा, बीजेपी जॉइन ना करने पर जेल भेजे जाने की धमकी का लगाया था आरोप

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान  लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है. आतिशी को इस नोटिस का सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है. आतिशी को इस नोटिस का सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा. चुनाव आयोग ने कहा है कि नोटिस के प्रत्येक पैरा का लिखित में जवाब दिया जाए.

इससे पहले बीजेपी ने भी आतिशी को नोटिस भेजा था और पूछा था कि किसकी तरफ से पार्टी में आने का ऑफर मिला है, उसका खुलासा किया जाना चाहिए. बीजेपी ने कहा था कि यदि सच सामने नहीं लाया जाता तो कानूनी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा.

बता दें कि तीन दिन पहले आतिशी सिंह ने बीजेपी जॉइन करने का ऑफर मिलने का आरोप लगाया था. आतिशी का कहना था कि आतिशी ने कहा कि उन्हें बीजेपी में शामिल होने का ऑफर भी मिला और धमकी भी. उन्होंने दावा किया कि अगले 2 महीने में ‘आप’ के 4 नेताओं की गिरफ्तारी होने वाली है. आतिशी के मुताबिक, उनके बाद सौरभ भारद्वाज को गिरफ्तार किया जाएगा. फिर दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा भी अरेस्ट होंगे.

BJP में आओ या फिर जेल जाओ‘ 

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सिंह ने 2 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘मेरे बहुत करीबी व्यक्ति के माध्यम से मुझे भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया. मुझे ये कहा गया कि या तो मैं बीजेपी में शामिल हो जाऊं और अपना राजनीतिक करियर बचा लूं.अगर भाजपा ज्वॉइन नहीं की तो आने वाले एक महीने में मुझे एक महीने में अरेस्ट कर लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा था कि अगले कुछ दिनों में आम आदमी पार्टी के कुछ और नेताओं को गिरफ्तार किया जा सकता है. आतिशी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और बीजेपी ने अपना मन बना लिया है. वे आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को कुचलना चाहते हैं, खत्म करना चाहते हैं.’

आतिशी ने कहा था, ‘आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडरशिप हिरासत में है. लेकिन रविवार को रामलीला मैदान पर लाखों लोगों के आने और सड़क पर आम आदमी पार्टी के संघर्ष के बाद, भाजपा आने वाले समय में हमारे चार बड़े नेताओं को जेल में डालेगी. आने वाले कुछ दिलों में मेरे निजी आवास पर ईडी की रेड होगी. मेरे रिश्तेदारों और परिवार वालों के घर रेड होगी. हम सबको समन भेजे जाएंगे और फिर गिरफ्तार किया जाएगा.’

बीजेपी ने भी आतिशी को भेजा लीगल नोटिस

आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अगले दिन 3 अप्रैल को बीजेपी ने भी उन्हें लीगल नोटिस भेजा था. दिल्ली बीजेपी के मीडिया विभाग की तरफ से आतिशी को मानहानि का नोटिस दिया गया है. बीजेपी ने कहा कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ के मान को ठेस पंहुचाई. पार्टी ने नोटिस में पूछा कि आखिर आपसे किसने संपर्क किया उसका कोई सबूत है तो जमा करवाइए. यह भी पूछा गया है कि आपसे फोन पर संपर्क किया गया है या  व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया गया? ये भी बताइए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें