कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल 20 फरवरी 2024- डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में साप्ताहित जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आये हुए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। समस्याएं एवं शिकायतों के निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

आयोजित जनसुनवाई में श्रीमती राजवती बैगा पति श्री अमरलाल बैगा निवासी ग्राम कटकोना जिला शहडोल ने आवेदन दे कर बताया कि प्रार्थीया ने कुछ माह पहले एक पुत्र को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि जन्म उपरांत जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। उनका कहना था कि उन्हे जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान कराया जाए, जिससे उन्हे आर्थिक रूप से सहायता मिल सके। जिस पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का ने प्रकरण के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार श्रीमती अन्नू यादव पति श्री जय प्रकाश यादव निवासी वार्ड नं. 07 अमलई जिला शहडोल ने आवेदन दे कर बताया कि प्रार्थीया कुछ महीनों से हार्ट की बीमारी से पीड़ित हैं। मेरे घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण में अपना उचित ईलाज नहीं करवा पा रही हूं। उन्होंने बताया कि मैने कई बार आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है, लेकिन अभी तक मेरा आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है। उनका कहना था कि मेरा आयुष्मान कार्ड बनावा दिया जाए जिससे मैं अपनी बीमारी का ईजाल करा सकूं। जिस पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का ने प्रकरण के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार श्रीमती केशकली साकेत पति स्व0श्री श्यामसुन्दर साकेत निवासी जमुनी तहसील ब्यौहारी जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि प्रार्थीया के पति की मृत्यु एक साल पहले हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उन्हें पति के मृत्यु के पश्चात मिलने वाली विधवा पेंशन एवं अन्य शहायता राशि का लाभ नहीं मिला है। उनका कहना था कि उन्हें विधवा पेंशन एवं अन्य सहायता रशि का लाभ दिलाया जाए। जिस पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का ने प्रकरण के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनिया एक्का ने अन्य शिकायतें एवं समस्याएं सुनी एवं निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, उपायुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा, जिला कोषालय अधिकारी श्री राममिलन सिंह, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन पटेल, प्राचार्य डाईट श्री

आर.एस.गौतम सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें