PMLA की धारा 45 को खत्म कर दें, तो आधे राजनेता बीजेपी छोड़ देंगे’, केजरीवाल का भाजपा पर तंज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अगर आज हम ईडी को रोक दें और पीएमएलए की धारा 45 को खत्म कर दें, तो आधे राजनेता बीजेपी छोड़ देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा अगर आज हम ईडी को रोक दें और पीएमएलए की धारा 45 को खत्म कर दें, तो आधे राजनेता बीजेपी छोड़ देंगे। वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान अपनी अलग पार्टी बना लेंगे। राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने अपने आवास पर लंच का आयोजन किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी शामिल हुए। इस दौरान हुई बातचीत में सीएम केजरीवाल ने यह टिप्पणी की।

कोई बीजेपी ज्वाइन नहीं करेगा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा, ”एमएलए की धारा 45 को हटा दीजिए तो जो तांता बीजेपी की तरफ लगा हुआ है वह खत्म हो जाएगा।कोई बीजेपी ज्वाइन नहीं करेगा।” केजरीवाल का इशारा उन नेताओं की तरफ था जिन्होंने हाल में बीजेपी ज्वाइन की है और जिनकी जानें की संभावना है।

शिवराज और वसुंधरा राजे नई पार्टी बना लेंगे
केजरीवाल ने कहा कि आज अगर हम ईडी को रोक दें और पीएमएलए की धारा 45 को खत्म कर दें, तो आधे राजनेता बीजेपी छोड़ देंगे। बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के लिए वे (ईडी) ही जिम्मेदार एजेंसी हैं। कोई भी बीजेपी में शामिल नहीं होगा।” अगर पीएमएलए की धारा 45 खत्म कर दी गई तो शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे जैसे नेता अपनी अलग पार्टियां बना लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें