राजस्थान के इस स्टेशन पर भी रुकेगी बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, मार्बल कंपनियों के श्रमिकों को होगा लाभ

नीरज कुमार, बेगूसराय. बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अब मोरक स्टेशन पर भी ठहराव होगा. राजस्थान का मोरक स्टेशन भले ही छोटा है, पर यहां यात्रियों का आना-जाना खूब होता है. दरअसल, टाइल्स और मार्बल कंपनियों में काम करने के लिए बिहार के हजारों मजदूर यहां आते हैं. रेलवे के इस निर्णय से इन यात्रियों को आसानी होगी. बताया गया कि पूर्व-मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 19037/19038 बांद्रा-बरौनी-बांद्रा एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के मोरक स्टेशन पर 11 अगस्त तक छह माह के लिए प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव दिया गया है.

ऐसे में यात्री अगर इस सुविधा का लाभ उठाते हैं, तो आगे भी यहां इस ट्रेन का ठहराव होगा, नहीं तो 6 महीने के बाद ठहराव को रद्द कर दिया जाएगा.

11.18 बजे मोरक स्टेशन पहुंचेगी यह ट्रेन

हाजीपुर मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या-19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 11.18 बजे मोरक स्टेशन पहुंचेगी और 11.20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या-19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 13.03 बजे मोरक स्टेशन पहुंचेगी और 13.05 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. उन्होंने बताया कि यात्रियों को सुविधा देने के लिए मोरक स्टेशन पर इन दोनों ट्रेनों का ठहराव दिया गया है.

अवध एक्सप्रेस के नाम से मशहूर है यह ट्रेन

बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को अवध एक्सप्रेस के नाम से भी यात्री जानते हैं. आम तौर पर यह ट्रेन अपनी लेटलतीफी के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि इस ट्रेन से लोग मजबूरी में यात्रा करते हैं.

आरा को मिला पहला रिवर स्टेशन…हल्दिया, प्रयागराज और बनारस से सीधे होगा जुड़ाव

गाड़ी संख्या-19038 अवध एक्सप्रेस को 14 फरवरी को रवाना होने के बाद आगरा जंक्शन पहुंचने में ही 3 घंटा 21 मिनट की देरी हो गई. जबकि, 15 फरवरी को वापसी में गाड़ी संख्या- 19037 बरौनी जंक्शन एक घंटा 28 मिनट की देरी से पहुंची. फिर भी यह ट्रेन राजस्थान जाने के लिए पसंदीदा बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें