पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने BJP जॉइन की:BJP नेताओं के साथ कमलनाथ की फोटो को लेकर भूपेन्द्र सिंह बोले- अभी कुछ भी संभव

लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी में बडे़ पैमाने पर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। 28 फरवरी तक बीजेपी पूरे प्रदेश में न्यू जॉइनिंग और घर वापसी के अभियान चल रहा है। गुरुवार को कांग्रेस के सीनियर लीडर और मप्र हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर ने बीजेपी जॉइन कर ली। प्रदेश भाजपा कार्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विधायक संजय पाठक, जबलपुर महापौर जगतबहादुर अन्नू की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

कमलनाथ की वायरल फोटो पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह बोले- अभी तो कुछ भी संभव है

शशांक शेखर के बीजेपी जॉइन करने पर पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा- देश के अंदर जो राष्ट्रवादी विचारधारा के लोग हैं। जो चाहते हैं कि एक सशक्त, मजबूत गौरवशाली, भारत बने और देश के सांस्कृतिक पुर्नस्थापना की दिशा में मोदी जी जो काम कर रहे हैं वो काम आगे बढ़ें। तो ऐसे लोगों को लगा कि कांग्रेस पार्टी देश में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। देश को तोड़ने वाले लोग आज कांग्रेस के साथ हैं। इसलिए जो राष्ट्रवादी लोग हैं वो तेजी से भाजपा के साथ आ रहे हैं। आज भी शशांक शेखर और बाकी लोग भाजपा में आए हैं उनका स्वागत है।

सीएम डॉ मोहन यादव और बीजेपी नेताओं के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ की वायरल तस्वीर को लेकर भूपेन्द्र सिंह ने कहा- अभी तो कुछ भी संभव है।

महाकौशल में टूट रही कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के पहले महाकौशल में कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। तीन दिनों के भीतर महाकौशल क्षेत्र के कई सीनियर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी जॉइन की है। सिहोरा से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं एकता ठाकुर, जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित पार्षदों और जनपद पंचायत सदस्यों ने बीजेपी जॉइन कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें