पंजाब से चले किसानों के जत्थे अंबाला हाईवे तक पहुंचे, हरियाणा से दिल्ली तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
आज किसानों के दिल्ली चलो मार्च की वजह से सभी बॉर्डर सील कर दिए गए हैं. देर रात तक केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच बैठक चली. सरकार ने आंदोलन पर अड़े अन्नदाताओं को समझाने की हर संभव कोशिश की लेकिन 5 घंटे से ज्यादा चली बैठक भी बेनतीजा रही. उसके बाद किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए कह दिया कि, दिल्ली कूच होकर रहेगा. गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं, पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि, किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने अगर कानून व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो आज आपके लिए इम्तिहान का दिन है. पंजाब. हरियाणा और यूपी से किसान दिल्ली आने लगे हैं. इसकी वजह से दिल्ली से सटी तमाम सीमाओं पर ट्रैफिक जाम लग गया है. दरअसल न्यूनतम समर्थन मूल्य अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन की ये नई किश्त है. किसानों को मनाने के लिए सोमवार को करीब पांच घ्ंटे लंबी वार्ता चली. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा इस बैठक में शामिल थे. लेकिन किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी चाहते थे. इसी पर बात बिगड़ गई.
उसके बाद किसान नेताओं ने आर-पार की जंग का ऐलान करते हुए कह दिया कि, दिल्ली कूच होकर रहेगा… गाजीपुर, सिंघु, संभू, टिकरी समेत सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. वहीं, पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि, किसानों की आड़ में उपद्रवियों ने अगर कानून व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
दिल्ली की तरफ बढ़ रहे किसानों के 2500 ट्रैक्टर, सरकार के साथ 5 घंटे चली मीटिंग बेनतीजा
अंबाला हाईवे पहुंचे किसानों के जत्थे
किसानों का दिल्ली मार्च हरियाणा के अंबाला हाईवे तक पहुंच गया है. किसान लगातार ट्रैक्टरों के जरिए दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं. किसानों के जत्थे में कई गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा किसान अपने साथ दिल्ली आने के लिए सामान भी लेकर आ रहे हैं.
किसान नेता बोले- हम सरकार के साथ बातचीत को तैयार
किसान दिल्ली कूच को लेकर तैयार हैं. इस बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम नहीं चाहते हैं किसी तरह की अव्यवस्था हो. उन्होंने कहा, हम सरकार के टकराव से बचना चाहते हैं और हमें कुछ मिले, इसी आशा और भरोसे की वजह से ही मीटिंग में बातचीत की. आप हरियाणा के हर गांव में पुलिस भेज रहे हैं. पंजाब और हरियाणा भारत के राज्य ही नहीं, ऐसा लग रहा है कि इंटरनेशनल बॉर्डर बन गए हैं. अगर सरकार बुलाना चाहेगी तो हम बातचीत के लिए तैयार हैं. हालांकि किसानों और सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है
दिल्ली पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम
फतेहगढ़ साहिब से किसान दिल्ली की ओर ट्रैक्टर से कूच करना चाहते हैं. किसानों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से कंक्रीट और सीमेंट की बैरिकेडिंग की गई है. किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. हालांकि भारी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे हुए हैं.
शंभू बॉर्डर पर डटे किसान
दिल्ली कूच के लिए निकले किसान पंजबा-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पहुंच गए हैं. दिल्ली में घुसने के लिए किसान अड़े हुए हैं. हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से राजधानी की सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं.











